Loading...

सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी किनारे गिरी कार, व्यक्ति की दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर के पूह के भगत नाले के समीप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज बहादुर नेगी (44) गांव आकपा तहसील मूरंग जिला किन्नौर गाडी में सवार होकर अनूप नेगी (34) गांव आकपा तहसील मूरंग जिला किन्नौर के साथ पूह से आकपा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान जैसे ही गाडी भगत नाले के समीप पहुँची तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी सड़क से नीचे सतलुज नदी किनारे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया साथ ही पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला गया, परंतु तब तक राज बहादुर दम तोड़ चुका था जबकि अनूप नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को सीएचसी पूह से रिकांगपिओ अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।