Loading...

सड़क हादसे में घायल छात्रा ने तोड़ा दम, 5 दिन से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही थी जंग

PRIYANKA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

मेडिकल कॉलेज टांडा में 5 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही दसवीं कक्षा की छात्रा आशिमा शर्मा आज जिंदगी की जंग हार गई है। बेटी की मौत से जहां परिवार में सन्नाटा पसर गया है, तो वही गांव में भी माहौल गमगीन है।

जानकारी के अनुसार ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां में आशिमा दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह रोज की तरह 20 तारीख को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, इसके चलते आशिमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

चिकित्सकों द्वारा उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां वह 5 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। आशिमा की अनमोल जिंदगी को बचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और सेना व पुलिस जवानों ने भी उसकी काफी मदद की। उसे ओ नेगेटिव रक्त दिया, इन सब के बावजूद भी आशिमा की जान नही बचाई जा सकी।