लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. बिंदल

Ankita | 31 जुलाई 2024 at 10:23 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार करवाने में हर संभव मदद की। जानकारी के मुताबिक, नाहन-कालाअंब नेशनल हाइवे-07 पर गोसदन के समीप मंगलवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।

इस दौरान यहां से गुजर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डा. बिंदल खुद भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल के प्राथमिक उपचार सहित अन्य टेस्ट भी करवाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में नाहन की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि नेशनल हाईवे पर गोसदन के नजदीक एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार में विनोद नाम का युवक घायल हुआ था, जिसे अन्य लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में पहुंचाया गया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]