Loading...

सतलुज नदी में गिरा ट्रक, 27 वर्षीय चालक की हुई मौत

Ankita 19 Jun 2024 Edited 19 Jun 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में सुन्नी पुलिस थाना के अंतर्गत चाबा के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां ट्रक के सतलुज में गिरने से चालक की मौत हो गई है। बचाव टीमें नदी से शव को निकालने में जुटी हैं। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में आईपीसी की धारा 278 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ठियोग उपमंडल का 27 वर्षीय युवक पिछले तीन साल से ट्रक को चला रहा था। वह ट्रक लेकर लुहरी से सुन्नी की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक चाबा के पास सतलुज नदी में समा गया। हादसे के बाद वह लापता है।

सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और नदी में लापता ट्रक व चालक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नदी में डूबे ट्रक के एक छोटे हिस्से में मृतक व्यक्ति के पैर दिखाई दिए। राहत व बचाव कर्मी शव को निकालने में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है।