लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सत्ती ने मलाहत में 57 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया शुभारंभ

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 1:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ग्राम पंचायत मलाहत में 57 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से 20 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि गांव व गरीब का उत्थान करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऊना विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभरा है।

ऊना शहर में चिरलंबित नए मिनी सचिवालय भवन की मांग पूरी हुई है जिसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। शीघ्र ही ऊना का मिनी सचिवालय एक भव्य और बहुमंजिला ईमारत में स्थापित होगा। इसके अलावा बरसात के दिनों में शहर की जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 22.48 करोड़ से निर्माणाधीन पांच बड़े नालों का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अलग-अलग गांवों में करोड़ों रुपये की पेयजल व सिंचाई योजनाओं आरभ की गई है ताकि हर घर को स्वच्छ पेयजल और हर खेत को सिंचाई योग्य जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि गत एक वर्ष के भीतर ग्राम पंचायत मलाहत में लगभग 3.50 करोड़ की राशि से 7 पेयजल व सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राधास्वामी सत्संग घर के समीप 3.5 कनाल भूमि में 4 करोड़ से ट्रेज़री के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 10 कनाल भूमि पर 56 लाख से पार्क बनाया जाएगा। लगभग 90 करोड़ रुपये व्यय करके ऊना विधानसभा क्षेत्र में हर गांव की सड़क को डबल किया गया है ताकि आमने-सामने से दो वाहन सुरक्षित व आसानी से क्रॉस कर सकें।

उन्होंने कहा कि गांव के पंडितां मोहल्ला से हरिजन बस्ती से होते हुए लोअर भड़ोलियां के शमशान घाट तक के रास्ते को भी डबल किया जाएगी। इसके लिए 2.10 करोड़ रुपये सरकार से स्वीकृत करवा लिए गए हैं और शीघ्र ही भूमिपूजन करके इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]