Loading...

सन्यारड़ी-सर्किट हाउस रोड़ कल सुबह 9 से इतने बजे तक रहेगा बंद….

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी शहर में सन्यारड़ी से सर्किट हाउस रोड़ 15 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द रहेगा।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोविंद राम द्वारा यह जानकारी दी गई है। जानकारी देने हुए उन्होंने बताया कि सड़क से मलबा हटाने के कार्य के लिए कल सन्यारड़ी से सर्किट हाउस सड़क बंद रखी जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।