Loading...

सब्जियों के दामों में गिरावट, मटर ने भी दी राहत…

SAPNA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल में इन दिनों सब्जियों के दाम पहले की अपेक्षा गिर गए हैं जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले जहां सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण यह लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही थी तो वहीं अब भाव गिरने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि हरा मटर भी अब लोगों की पहुंच में आ चुका है। हरे मटर के दाम पहले जहां 100 से डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो थे अब वही इसके दामों में गिरावट देखने को मिली है।

बात अगर जिला बिलासपुर की करें तो यहां सब्जियों के भाव नियंत्रण में आ गए हैं। जिला में आलू 25 रुपये, मटर पचास, टमाटर पचास के डेढ़ किलो, प्याज 25, गाजर तीस, शिमला मिर्च पचास, लहसुन 60 से 70 और अदरक चालीस रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इससे पहले सभी सब्जियों के दाम 50 रुपए प्रति किलो से अधिक थे जिससे सब्जियां आम लोगों की पहुंच से काफी दूर थी।