सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को मिली राहत, जानिए आज के ताजे भाव….
HNN/नाहन
बाजार में अब सब्जियों के दाम घटने लगे हैं। सब्जियों के दामों में गिरावट आने से सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। प्याज़ के दाम भी नरम पड़े हैं। पहले 70 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 40 से 50 रुपये में मिलने लगा है। बीते दिनों जहां टमाटर के दाम आसमन छू रहे थे वहीं अब इसके दाम कम हो गए हैं। इन दिनों टमाटर 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।

वहीं गोभी 40, आलू 20, बैंगन 30, गाजर 30, खीरा 40 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। जबकि शिमला मिर्च 40, फ्रांसबीन 60, मटर 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है। तो वहीं अदरक 100, मूली 20-30 रुपए प्रति किलो, पत्ता गोभी 30 और लहसुन 80 रुपए पाइया के हिसाब से बिक रहा है।
तो वहीं सब्जियों के दामों में थोड़ी राहत के बाद अब फलों दामों में वृद्धि हुई है। अनार और सेब के दामों ने तो आसमान छू लिया है। सेब 140 रुपए प्रति किलो तो अनार 150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। जबकि कीनू 40, केला 60 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं।