लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सब्जी मंडियों में इस साल खुमानी के मिल रहे रिकॉर्ड तोड़ दाम, बागवान गदगद

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 2:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू में इन दिनों बागवानों के चेहरों पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। इस बार जिला की सब्जी मंडी में खुमानी के रिकॉर्ड तोड़ दाम मिल रहे हैं। इस बार न केवल जिला में बागवानों द्वारा खुमानी की बंपर फसल लगाई गई है, बल्कि बागवानों को पहली बार इस के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल जहां खुमानी 35 से 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी, वहीं इस साल इसके दाम 60 रुपये किलो मिल रहे हैं। बता दे कि खुमानी विटामिन सी से भरपूर होती है। खुमानी की फसल सूबे के ऊंचे पर्वतीय, मध्य पर्वतीय और शुष्क पर्वतीय क्षेत्रों में तैयार होती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]