सभी कंपनियों को रोजगार विभाग की वेबसाइट में रोजगार अधिसूचित करने के दिए निर्देश
HNN/ नाहन
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश रोजगार विभाग ने प्रथम अगस्त 2023 से पंजीकरण के साथ ऑनलाइन रिक्तियां तथा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करना प्रारम्भ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला और प्रदेश में स्थापित सभी प्राइवेट कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि, सभी कंपनी विभाग के पोर्टल पर अति शीघ्र अपनी कंपनी को पंजीकृत कर अपनी रिक्तियों को भी अधिसूचित करें ताकि ऑनलाइन कैंपस इंटरव्यू करवाया जा सके जिससे अधिक बेरोजगार युवा लाभान्वित हो सकें।
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने हिमाचल के सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार आवेदकों से अपील किया कि वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता के आधार पर अधिसूचित की गई वैकेंसी को देखकर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें ताकि ऑनलाईन केंपस इंटरव्यू का आयोजन करवाया जा सके।