सभी पापों का नाश करती है पापमोचनी एकादशी, जानें व्रत का महत्व…
पापमोचनी एकादशी 5 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार को है। यह एकादशी दो प्रमुख त्योहारो होली और नवरात्रि के मध्य समय में पड़ती है।
माना जाता है कि इस एकादशी व्रत के प्रभाव से जाने-अनजाने में किए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। उसे समस्त सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। मृत्यु के बाद वह जन्म-मरण के बंधन से भी मुक्त हो जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही व्रत कथा भी पढ़ी जाती है।
पापमोचनी एकादशी का महत्व
पापमोचनी एकादशी के नाम से ही सिद्ध होता है, पापों का नाश करने वाली एकादशी। पुराणों में बताया गया है कि जो मनुष्य तन मन की शुद्धता और नियम के साथ पापमोचनी एकादशी का व्रत करता है और जीवन में दोबारा कभी गलत काम न करने का संकल्प लेता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और मनुष्य को मानसिक शांति प्राप्ति होती है।