Loading...

समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Ankita • 14 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत मोमन्यार में निशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया।
इस शिविर में अनुभवी डॉ. अशोक कुमार एवं डॉ अनुपमा शर्मा द्वारा शिविर में आने वाले आसपास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करने के पश्चात उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत मोमन्यार के उप प्रधान इकबाल सिंह, पंचायत सदस्यों तथा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के निर्देश कुमार व उनकी समस्त टीम का विशेष योगदान रहा।

शिविर में लगभग 120 स्थानीय ग्रामीणों को अनुभवी चिकित्सकों से मेडिसिन ,बीपी ,शुगर आंख ,नाक, गला संबंधित रोगों का निदान प्राप्त किया। चिकित्सकों द्वारा आंखों के मोतियाबिंद तथा उच्च रक्त चाप के कुछ मरीजों को विस्तृत चिकित्सा परामर्श हेतु भी चयनित किया।

शिविर के आयोजन के बारे में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के निर्देश कुमार ने बताया कि हम सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। तथा हमारे माइनिंग प्रोजेक्ट के आसपास के क्षेत्र में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन पहले भी किए जाते रहे हैं।

आने वाले समय में भी ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन सत्तविकास में हमेशा अग्रणी रहा है।