Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट……

Ankita • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में 11 के.वी.फीड़र कलहैली की मरम्मत और रख-रखाव के कारण कुछ क्षेत्रों में कल 6 जनवरी 2023 को विद्यूत आपूति बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल शाड़ाबाई, रेरी, मशगां, लोअर कलैहली, बजौरा, हाट आसपास के इलाको में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यूत आपूति बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि के दौरान समस्त जनता से सहयोग की अपील की है।