Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट…

Ankita • 4 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के थानाकलां फीडर के रखरखाव के लिए 5 मार्च को विद्युत सप्लाई सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता ई. उदित सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को फीडर के अधीन आने वाले गांव अपर नायली, मुच्छाली, मिनी सचिवालय, हिमुडा कॉलोनी, नलवाड़ी, सलोह सहित अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम साफ न होने की स्थिति में काम अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम लोगों से सहयोग की अपील की है।