Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां बिजली रहेगी बंद….

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड कुल्लू ने जानकारी दी कि 11 केवी भडई फीडर के अंतर्गत सामान्य रखरखाव व पेड़ की शाखाएं काटने के चलते 25 जून को कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रातः 10 से शाम 5.00 बजे तक गांव दडका, सुमा, भडई, डुगीलग, वस्तोरी, भूमतीर व लंबीझौड इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।