समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ मंडी
जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के कुछ क्षेत्रों में 13 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपकेंद्र उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अधिशाषी अभियंता ई. गुलाब सिंह चौहान ने दी।
उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 22 केवी छलखी फीडर की एचटी लाइन ट्रांसफॉर्मर के रख रखाव व एचटी लाइन के साथ लगते पेड़ों की टहनियों की कांट छांट के चलते कनैड, डडोह, डिनक, डुगराई, भौर, तरोट, भलवान व आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए इस कार्य में बदलाव भी किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।