Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट….

Ankita • 21 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

11 केवी विद्युत लाइन द्रंग-धनोग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों बिजनी, मैगल, टाण्डू, मेहड़, पाखारी, 9मील, द्रंग, मसेरन, च्नलड़ी व उसके आसपास के क्षेत्रों में कल यानी 22 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बिजली बंदरहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल नंबर-3 मंडी ई. होशियार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि 11केवी द्रंग-धनोग विद्युत लाईन की मुरम्मत के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।