लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

समय रहते निपटा ले सभी जरूरी काम, अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक……..

Ankita | 29 जुलाई 2023 at 3:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और 2 दिन बाद नया महीना अगस्त 2023 शुरू हो जाएगा। पहली अगस्त से देश भर में जहां बैकिंग से लेकर एलपीजी के रेट तक में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो फिर ये खबर आपके लिए भी बेहद जरूरी है। दरअसल, अगस्त महीने में कुल 14 दिन बैंक ब्रांचों में काम-काज नहीं होगा और न ही चलन से बाहर किए गए 2000 रुपए के नोट बदले जाएंगे।

रिजर्व बैंक बैंकिंग हॉलिडे लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड करता है और अगस्त 2023 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अगले महीने पड़ने वाली छुट्टियों में विभिन्न राज्यों और शहरों में होने वाले पर्व और आयोजनों के अलावा रविवार व दूसरे और चौथे शनिवार के अवकाश भी शामिल हैं।

महीने की 6, 12, 13, 20, 26 और 27 तारीख को शनिवार व रविवार के साप्ताहिक अवकाश हैं। हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन कर सकते हैं। ये सुविधा हमेशा की 24×7 चालू रहती है। आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां देखें लिस्ट…….

6 अगस्त-रविवार-साप्ताहिक अवकाश-सभी जगह

8 अगस्त-मंगलवार-तेंदोंग लो रम फात-गंगटोक,

12 अगस्त-दूसरा शनिवार-साप्ताहिक अवकाश-सभी जगह,

13 अगस्त-रविवार-साप्ताहिक अवकाश-सभी जगह,

15 अगस्त-मंगलवार-स्वतंत्रता दिवस-सभी जगह,

16 अगस्त-बुधवार-पारसी नव वर्ष-बेलापुर, मुंबई और नागपुर,

18 अगस्त-शुक्रवार-श्रीमंत शंकरदेव की तिथि-गुवाहाटी,

20 अगस्त-रविवार-साप्ताहिक अवकाश-सभी जगह,

26 अगस्त-चौथा शनिवार-साप्ताहिक अवकाश-सभी जगह,

27 अगस्त-रविवार साप्ताहिक-अवकाश-सभी जगह,

28 अगस्त-सोमवार-पहला ओणम-कोच्चि और तिरुवनंतपुरम,

29 अगस्त-मंगलवार-थिरुवोनम-कोच्चि और तिरुवनंतपुरम,

30 अगस्त-बुधवार-रक्षा बंधन जयपुर और श्रीनगर,

31 अगस्त-गुरुवार-रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती-कानपुर, लखनऊ, देहरादून

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]