समलैंगिक विवाह के विरुद्ध शहर की नारियों ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन
HNN/ नाहन
समलैंगिक विवाह के विरुद्ध शहर की महिलाओं ने सहायक आयुक्त विवेक शर्मा को ज्ञापन सौंपा। समाजसेविका निशा अग्रवाल, सुलक्षणा व ऊषा ने कहा कि शादी प्रकृति के नियमानुसार स्त्री व पुरुष के बीच एक पवित्र बंधन है। समाज समलैगिंक शादियों को नहीं मानता।
विवाह का उद्देश्य मानव श्रृंखला को चलाना और आगे बढ़ाना है। यही प्रकृति का नियम है। लेकिन समलैंगिक शादियां मानव श्रृंखला के इस नियम को बाधित करता है। आने वाले 40-50 वर्षों में इसके घातक परिणाम होंगे। लिहाजा, समलैंगिंक विवाह को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। ये प्रकृति के नियमों का उल्लंघन है।
