समाजसेवी आर. एम. रमौल का निधन, पिछले कुछ माह से चल रहे थे बीमार

By Ankita Published: 19 Apr 2023, 11:45 AM | Updated: 19 Apr 2023, 11:45 AM 1 min read

HNN/ पाँवटा साहिब

जिला सिरमौर और उपमंडल पाँवटा साहिब में समाज के हित के मुद्दों को लेकर अंत समय तक प्रयासरत रहे समाजसेवी आर एम रमौल का निधन हो गया है। बता दें मंगलवार को आर एम रमौल ने अपने निवास पाँवटा साहिब पर अंतिम सांस ली।

बता दें रमौल पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। आज बुधवार को पाँवटा साहिब के स्वर्गधाम में हिंदू रीतिरिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनको सामाजिक कार्यों में भी बड़ा लगाव था, जिस कारण उन्होंने सिरमौर नागरिक कल्याण समीति और आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन नाम से संस्थाएं संचालित की।

इन संस्थाओं के माध्यम से वह हमेशा समाज के मुद्दे उठाते रहे। आईआईएम सिरमौर उनकी संस्थाओं की मांग में से एक बडी उपलब्धि रही। साथ ही आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन के माध्यम से सरकारी विभागों में होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करने के कार्य किये। वहीं आर एम रमौल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।