समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी संघ ने किया नई कार्यकारिणी का गठन
HNN/ऊना
हिमाचल प्रदेश समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रविवार को हुए चुनाव में रवि प्रकाश जोशी को प्रदेश अध्यक्ष और पंकज ठाकुर को महासचिव निर्वाचित किया गया है।
प्रवेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजूला सहसचिव, महेश रुपटा कोषाध्यक्ष, राम स्वरूप वर्मा प्रेस सचिव, जसवीर संयोजक और सुनील कालिया, बलदेव, राजकुमार, देसराज, सत्यम प्रकाश, ठाकुर सिंह ठाकुर, दर्शन लाल पुंडीर को सदस्य बनाया गया है। अरविंद कुमार को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यकारिणी ने समाज शिक्षा व खंड योजना अधिकारी के पे-स्केल व पदोन्नति जैसे मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए आगामी बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।