Loading...

समोट में तीन दिवसीय पशुधन बांझपन चिकित्सा शिविर हुआ शुरू

Ankita • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

विधानसभा अध्यक्ष ने 100 पशुपालकों को वितरित की औषधीय किटें

HNN/ चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने समोट में तीन दिवसीय पशुधन बांझपन चिकित्सा शिविर और जागरूकता कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन स्वरोजगार का एक बेहतर साधन है।

उन्होंने पशुपालन विभाग को निरंतर इस तरह के चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि पशुपालक अपने पशुओं की बेहतर देखभाल कर दुध उत्पादन को बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में समोट पशु चिकित्सालय में 106 बांझपन से पीड़ित पशुओं की जांच भी की गई।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 100 पशुपालकों को पशुओं का दूध बढ़ाने की औषधीय किटें भी वितरत की। बता दें कि डॉ. जी. सी. नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि शिविर पशुपालन विश्वविद्यालय, पालमपुर तथा पशु पालन विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय चिकित्सा और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।