Loading...

सरकाघाट उपमंडल में 20 सोलर स्ट्रीट लाइटस स्थापित

Ankita • 17 Aug 2023 • 1 Min Read

सौर ऊर्जा विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में की कार्यवाही, लोगों ने सीएम का किया धन्यवाद

HNN/ मंडी

सौर ऊर्जा विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेशों पर त्वरित अमल करते हुए 24 घंटे के भीतर जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल के भूस्खलन प्रभावित गांवों में 20 सोलर लाइट्स स्थापित की हैं। धर्मपुर उपमंडल के भूस्खलन प्रभावितों गांवों में भी कल शुक्रवार को 20 सोलर लाइटस स्थापित की जाएंगी।

भारी वर्षा के कारण इन दोनों उपमंडलो में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री के ध्यान में यह मामला आने पर उन्होंने सोलर लाइटें स्थापित करने के निर्देश दिए थे ताकि बिजली बहाल होने तक लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके।

सरकाघाट उपमंडल के जुकैण, टटीह, भराड़ता, सुरजपुरबारी, गैहरा, पींगला, सडवाल, पटड़ीघाट, जवाली, गुमहु व कलखर आदि स्थानों पर सोलर लाइटस लगाई गई हैं। सोलर लाइटस लगाने के लिए गैहरा के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए गैहरा पहुंचे थे।

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों की अनुपालना करते हुए हिम ऊर्जा विभाग को सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलो के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों मेें सोलर लाइटस लगाने को कहा गया था।

सौर ऊर्जा विभाग ने उपमंडल सरकाघाट में सोलर लाइट्स लगा दी हैं और कल शुक्रवार तक धर्मपुर उपमण्डल मे भी 20 लाइट्स लगा दी जाएंगी। परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा रमेश ठाकुर ने बताया मुख्यमंत्री के आदेशों पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए सरकाघाट उपमंडल में 24 घंटे से भी कम समय में सोलर लाइट्स स्थापित कर दी गई।