Loading...

सरकाघाट में लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित

Ankita • 30 Mar 2024 • 1 Min Read

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करें अधिकारी- स्वाति डोगरा

HNN/ मंडी

सहायक निर्वाचन अधिकारी सरकाघाट स्वाति डोगरा ने आज एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित बीएलओ व पर्यवेक्षकों की एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सरकाघाट -35 के सभी बूथों के बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को प्रेरित करके मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने हेतु निर्देश दिये।

विशेष रूप से महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। स्वाति डोगरा ने बताया कि 85 से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चुनाव आयोग ने विशेष प्रबंध किए हैं।

उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को घर से मतदान के विकल्प की सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त उनके लिए पोलिंग स्टेशन पर भी विशेष प्रबंध रहेंगे।

उन्होंने अधिकारियों से 85 वर्ष व इससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं व विकलांग मतदाताओं को चिन्हित करने को कहा ताकि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उनको घर पर या विशेष सुविधा द्वारा मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।