सरकारी डिपो से मिली बोरी से निकले प्लास्टिक के चावल, लोगों ने कार्यवाही की करी मांग
HNN/मंडी
जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में उपभोक्ताओं ने सरकारी डिपो से मिली राशन सामग्री की गुणवत्ता बेहद घटिया किस्म की बताई है। जिसके चलते उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकारी डिपो में मिलने वाले चावल, चीनी और आटा बेहद घटिया किस्म का हैं। चावल प्लास्टिक के हैं। तो वहीं आटा और चीनी भी निम्न स्तर की है। घटिया खाद्य सामग्री खाने से लोग कई बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उनका कहना है कि यह राशन किसी भी तरह से खाने योग्य नहीं है।
जब चावलों को हल्के से गर्म पानी में डालते यहीं तो यह पकने के बजाय पिघल रहे हैं। लोगों ने बताया कि आटा और चीनी भी खाने योग्य नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले की कड़ी जांच करवाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाए जाने की मांग की है।
तो वहीं एसडीएम गिरीश समरा ने कहा कि अभी तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही इस मामले में कार्यवाही की जाएगी।