लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकारी विभागों में अभी भी दौड़ रही 15 साल पुरानी गाड़ियां

Ankita | 6 जून 2023 at 8:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सरकारी आदेशों की हो रही अवहेलना, चालक एवं परिचालक महासंघ ने लोनिवि के मैकेनिकल विंग के अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में कई गाड़ियां ऐसी है जो 15 साल से अधिक पुरानी हो गई है। लेकिन आज भी होने सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। ऐसे में इन गाड़ियों को अगर बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में कोई दुर्घटना भी पेश आ सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी मुद्दे को लेकर राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कुल्लू के द्वारा लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग के अधिशाषी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा गया तथा मांग रखी गई की 15 साल पुरानी गाड़ियों को या तो बंद किया जाए। या फिर इस बारे कोई आदेश जारी किए जाने चाहिए।

राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि बीते दिनों हुई बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। वहीं सरकारी आदेश के अनुसार जो भी गाड़ियां 15 साल पुरानी है उन्हें बंद कर दिया गया है। लेकिन अभी भी कई विभाग ऐसे हैं जो उन्हें चलाने के बारे में आदेश दे रहे हैं।

अगर कोई चालक इस बारे आपत्ति दर्ज करता है तो उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चालक आदेशों को मानने से इनकार नहीं कर सकता है। लेकिन सरकारी आदेशों की अवहेलना भी नहीं की जा सकती है।

तुले राम ने बताया कि अब इस मामले के बारे में अधीक्षण अभियंता के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेजा गया है। ताकि 15 साल पुरानी गाड़ियों को चलाने के बारे में सरकार के द्वारा कोई निर्देश जारी किया जा सके। वहीं अगर इस बारे कोई निर्देश जारी नहीं होते हैं। तो इन सब गाड़ियों को तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]