HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक व्यक्ति को सरकारी सीमेंट से घर बनाना महंगा पड़ गया। विजिलेंस की टीम ने व्यक्ति के घर पर दबिश दी तो मौके से एसीसी सरकारी सीमेंट की भरी हुई 34 बोरीयां बरामद हुई। इतना ही नहीं सीमेंट के 10 के करीब खाली कट्टे भी मौके से बरामद हुए हैं।
मामले में राजकुमार सुपुत्र भगतराम गांव नैहर, डाकघर हरनोड़ा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो थाना बिलासपुर में केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस की बिलासपुर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत हरनोडा में एक व्यक्ति भवन निर्माण के लिए सरकारी सीमेंट का प्रयोग कर रहा है। लिहाजा पुख्ता सूचना के आधार पर विजिलेंस की टीम ने घर पर दबिश दी तो मौके से खाली व भरी हुई सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद हुई।
मामले की पुष्टि विजिलेंस के डीएसपी संजय कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि निजी कार्य के लिए सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





