Loading...

सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं मिलेंगी मुफ्त

Ankita • 21 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं मुफ्त दी जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के हमीरपुर के हथली खड्ड स्थित पुस्तक वितरण केंद्र की ओर से मार्च के प्रथम सप्ताह में ही खंड स्तर पर इन प्रैक्टिकल पुस्तिकाओं का आवंटन करवा दिया गया है।

शीघ्र ही स्कूलों में नौवीं कक्षा 13,953 प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को दी जाएंगी। बता दें पूर्व में जिला हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पुस्तिकाओं को खरीदने के लिए 70 रुपए खर्च करने पड़ते थे।

अब स्कूलों में नि:शुल्क प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं मिलने से विद्यार्थियों को लाभ होगा और प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं खरीदने के लिए अलग से रुपए नहीं खर्च करने होंगे।