Loading...

सरकार के 1 वर्ष की उपलब्धियों का जश्न मनाने रवाना हुआ कांग्रेसी काफिला

PARUL • 10 Dec 2023 • 1 Min Read

एनएसयूआई महिला कांग्रेस के जत्थे के साथ निकली 16वीं बस

HNN/नाहन

प्रदेश कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के जश्न में सिरमौर कांग्रेस का काफिला करीब सुबह 11:00 बजे रवाना हो गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता दलबल और जोश के साथ हाथों में 2 दिन के लिए अपने सामान से भरे बैग लेकर धर्मशाला के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि सिरमौर से 16 बसें और सैंकड़ों छोटे वाहन सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकले। मगर नाहन से अंतिम बस करीब 11:30 बजे कांग्रेस भवन से रवाना हुई।

इस दल में प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव व पूर्व जिला परिषद सदस्य कमला चौहान एनएसयूआई सिटी प्रभारी तमन्ना ठाकुर, तुषार, अंबिका, निशांत सहित जिला कांग्रेस के प्रवक्ता कैप्टन सलीम, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीराम पुंडीर और दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे। कमल चौहान और तमन्ना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का पहला वर्ष चुनौतियों के बावजूद आम जनता की उम्मीद पर खरा उतरा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने ही दम पर न केवल आपदा पीड़ितों को बड़े राहत पैकेज के साथ राहत पहुंचाई है बल्कि दी गई तमाम गारंटीयों को सिलसिले बार पूरा करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा के साथ काम करती है सांप्रदायिक उन्माद और भेदभाव की राजनीति भाजपा ही करती है।

कप्तान सलीम ने कहा सरकार के पहले उपलब्धियां भरे वर्ष में लोगों और कार्यकर्ताओं का जोश 2024 के लिए भाजपा को चुनौती साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठी भाजपा के पास आज कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है जिसको लेकर वह आम जनता के बीच जा सके।