Loading...

सरदार पटेल जयंती पर नाहन में ‘रन फॉर यूनिटी’ डॉ. राजीव बिंदल ने किया आयोजन का नेतृत्व

Shailesh Saini 31 Oct 2025 Edited 31 Oct 1 min read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

​भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता के लिए दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और एकता का संदेश दिया।

​आयोजन की शुरुआत में, डॉ. बिंदल ने श्रद्धेय सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

​’रन फॉर यूनिटी’ दौड़ नाहन बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर परिसर से प्रारम्भ हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक स्थल पर जाकर संपन्न हुई।

​इस एकता दौड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, विधायक पांवटा साहिब एवं प्रभारी सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप,

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष धीरज गर्ग, बलदेव भंडारी, विनय गुप्ता, नारायण सिंह चौहान सहित जिला एवं मंडल भाजपा पदाधिकारी,

सभी पार्षदगण और पांचों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सैकड़ों युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ इस दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।