सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बीकॉम, बीएससी फर्स्ट ईयर का संशोधित परीक्षा परिणाम किया घोषित
HNN/ मंडी
जिला मंडी के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष का संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपने लॉगइन में आईडी संख्या व पासवर्ड में जन्मतिथि दर्ज करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
संशोधन के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी के ऑर्डिनेंस में दिए गए प्रावधानों के अनुसार मॉडरेशन कमेटी को गठित किया था। कमेटी की सिफारिश के बाद इस परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया गया है।