Loading...

सर्दियों की छुट्टियां रद्द, इतने जनवरी से शुरू होगी पढ़ाई

PRIYANKA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने सर्दियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। ऐसे में केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में 16 जनवरी से पढ़ाई दोबारा शुरू हो जाएगी। विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक छुट्टियां दी गई थीं। बता दे कि सीयू प्रशासन ने छुट्टियां रद्द करने का फैसला इस माह सीयू के होने वाले राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सर्वेक्षण के कारण लिया है।

गौर रहे कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में देश भर के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थी यहां पहुंच कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में छुट्टियां घोषित होने के बाद वे भी अपने-अपने राज्यों को चले गए थे, लेकिन अब छुट्टियां रद्द होने के चलते उन्हें भी जल्द ही सीयू के कैंपस में पहुंचना होगा।

नैक की टीम केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर इसी माह आ रही है। इसके चलते सीयू में विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक दी गई छुट्टियों को कम किया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब 16 जनवरी से कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी।