सर्दी के चलते जिला में अब सुबह इतने बजे खुलेंगे सभी प्राथमिक स्कूल….
HNN/ ऊना
जिला ऊना में सर्दी के चलते अब सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे। इसके अलावा बड़ी कक्षाएं पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होंगी। जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिये है।
बता दें शीतलहर के चलते छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय घर से निकलना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। शीतलहर की चपेट में आने से कई बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। बहुत से स्कूलों में बच्चों के अभिभावक भी समय सारणी को बदलने की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जिले में शुक्रवार से सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे। हालांकि, स्कूल बंद करने का समय दोपहर 3:00 बजे का ही रहेगा। इससे कक्षाओं के घटे आधे घंटे के समय की भरपाई प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय को कम करके की जाएगी।
जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों की समय सारिणी को लेकर बदलाव किया गया है। यह जनवरी महीने के दौरान लागू रहेंगे।