Loading...

सर्द हवाओं ने दिखाए तेवर, बढ़ती ठंड को लेकर उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी, कहा-

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जिला में लगातार ठंड बढ़ रही है। ऐसे में घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवा, शीत लहर व घना कोहरा/धुंध के आसार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें।

घना कोहरा एवं धुंध में धीमी गति से चलाये वाहन
उन्होंने कहा कि कोहरे में वाहन चालक अपने वाहन को कम गति से चलाएं। कोहरे के दौरान लाइट को कम बीम पर रखें। अत्यधिक धुंध के मौसम में फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें।

शीत लहर से सुरक्षा के उपाय
उन्होंने कहा कि शीत लहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें। घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुहं को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी। समाचार पत्र, रेडियो व टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें।

शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड के मौसम में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कम तापमान में क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है।