इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए भारतीय मिडफील्डर सलीमा टेटे को गुरुवार को अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया की जगह 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया। सलीमा को हाल ही में हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कारों में बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था।
वहीं नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है। कप्तान बनने के बाद सलीमा ने कहा, मुझे खुशी है कि मुझे टीम का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इस नई भूमिका का इंतजार कर रही हूं। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक मजबूत टीम है और इसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है।
बता दें बेल्जियम में मैच 22 से 26 मई तक और इंग्लैंड में एक से नौ जून तक होंगे। भारत का सामना पहले चरण में दो बार अर्जेंटीना और बेल्जियम से होगा। लंदन चरण में टीम ब्रिटेन और जर्मनी से खेलेगी। बता दें भारत इस समय प्रो लीग तालिका में छठे स्थान पर है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





