लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सशक्त महिला-सुरक्षित महिला योजना के तहत शिविर का आयोजन

Ankita | 21 नवंबर 2023 at 11:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

सशक्त महिला-सुरक्षित महिला योजना के तहत चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में एक शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर वंदना शर्मा ने दी।

उन्होंने इस मौके पर विभाग की ओर से महिलाओं व छात्राओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं को बचाव व सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शिविर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत आरंभ किए गए देई कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया तथा उन्हें जीवन में खेलकूद के महत्व की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी के प्रधानाचार्य भाग सिंह भी उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]