Loading...

ससुराल वालों से परेशान होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

PARUL • 21 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान ओंकार चंद वासी पंचायत हाड़ा वार्ड नं. 6 के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओंकार चंद ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडिओ बनाई थी जिसमे उसने बताया था कि वह अपनी सास, साली और एक व्यक्ति जो तांत्रिक है उससे बहुत परेशान है। यह लोग उसे धमकाते हैं और परेशान करते हैं।

ओंकार ने कहा कि उसके पास खुदखुशी करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उसने यह भी कहा कि उसके बच्चों को भी बर्बाद कर दिया है। जिस कारण उसने अपने ससुराल आकर खुदकुशी करने का फैसला लिया है और ससुराल जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और ओंकार को उसके ससुराल के लोगों द्वारा शाहपुर सिविल अस्पताल में ले जाया गया। ओंकार की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि डॉक्टर ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान ही ओंकार की मौत हो गई। ओंकार की मौत के लिए इन्हीं तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

बता दें कि ओंकार की शादी को 15 वर्ष हो चुके हैं। उसके दो बच्चें हैं। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। कुलदीप सिंह एसएचओ शाहपुर ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।