लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सहकारी सभाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने को प्रयासरत- राजेंद्र

PRIYANKA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 2:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

जिला में सहकारी विकास संघ सीमित (ऊनकोफैड) के तत्वावधान में सहकारी सभाओं के कर्मचारियों, प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारियों व सभा सदस्यों को सभा की कार्यप्रणाली के साथ साथ उनके कर्तव्यों, अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्यों से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रहा है, ताकि सहकारी सभाओं में लोगों का विश्वास व रूझान से उनको अपनी आर्थिक, समाजिक व बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने में सहायता मिल सके।

यह बात ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा ने कलरूही में प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही। शिविर में कलरूही, भलैहड़, मथेड़, कोहाड़छन व मुबारिकपुर हार सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रबंधक कमेटियों को अपने दायित्वों व अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। सभा की प्रबंधक कमेटी सभा में किए गए कार्यों का अनुमोदन अपनी बैठकों में करती है। इन कार्यों का लेखा-जोखा सभा के सचिव द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अनुमोदन के बाद प्रबंधक कमेटी उन सभी प्रकार के कार्यों के लिए जिम्मेदार होती हैं। जहां प्रबंधक कमेटी सभा के विकास व विस्तार में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाती हैं, वहीं दूसरी तरफ सभा में किसी भी प्रकार की अनियमितताओं के लिए भी जिम्मेदार हैं। इसलिए सभा के किसी भी कार्य को अनुमोदित करने से पूर्व उसकी भलीभांति प्रकार जांच करें। शिविर में अन्य वक्ताओं ने भी सहकारी समिति के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं ऊनकोफैड के निदेशक गणेश दत्त ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]