Loading...

सहकारी सभा सीमित में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ़

PRIYANKA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज के तहत आती ग्राम पंचायत झरलोग के कस्बे लदरौर की दी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित में चोरी की वारदात पेश आई है। यहाँ शातिरों ने लाखों रुपए पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में सहकारी सभा के सेल्समैन सुनील कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह कल भी सोसाइटी का ताला लगाकर घर चला गया।

जब सुबह स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनकी सहकारी सभा के ताले टूटे हुए हैं, तो वह मौके पर पहुंचा और देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और वहां लॉकर में रखे डेढ लाख रुपए भी गायब थे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कस्बे का मुआयना किया और सहकारी सभा सीमित के सदस्यों के बयान दर्ज किये। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भोरंज ई. एसएस धीमान ने की है।