Loading...

सहायक आयुक्त ने पोषण पखवाड़े का किया शुभारंभ

Ankita • 21 Mar 2023 • 1 Min Read

पोषण पखवाड़े के तहत आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां

HNN/ चंबा

सहायक आयुक्त उपायुक्त चंबा मनीष चौधरी ने पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया तथा बाल विकास विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज की जागरूकता को लेकर जिला के मुख्य बाजार से होकर रैली भी निकाली।

इस दौरान सहायक आयुक्त ने बताया कि यह अभियान 20 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा जिसमें मोटे अनाज जैसे बाजरा, कोदरा, रागी, कांगणी कौंणी, कुटकी इत्यादि के पोषक तत्वों के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य बालक स्पर्धा व सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।