HNN/ किन्नौर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेश में भारी वर्षा की वजह से जान-माल का बहुत नुक्सान हुआ है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए है तो कहीं सैंकड़ो गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं आज एक ताजा मामला जिला किन्नौर की सांगला तहसील के कामरू नाला का है, यहां बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई, जिसके चलते सड़क किनारे खड़ी करीब 20 से 25 गाड़ियां बहकर दूर पहुंच गई।
बाढ़ से फसल व सड़कों को भारी नुक्सान हुआ है। बादल आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे फटा, उस वक्त अभी लोग सोकर उठ रहे थे। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं बागवानों की सालभर की सेब बगीचों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। साथ ही मटर और अन्य फसल भी तबाह हो गई है। राजस्व और विभाग की टीम नुक्सान का आंकलन के लिए मौके पर गई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group