Loading...

सांसद के द्वारा किए गए करोड़ों के विकास के दम पर जीत का किया दावा

PARUL • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा से दूसरी बार लोकसभा का टिकट मिलने के बाद सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को नाहन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुरेश कश्यप को दूसरी बार लोकसभा के लिए भाजपा का टिकट मिलने पर जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद सुरेश कश्यप ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस पत्रकार वार्ता में सांसद सुरेश कश्यप ने अपनी 5 वर्षों की उपलब्धियां को मीडिया के समक्ष रखा।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिमला संसदीय क्षेत्र को अनेकों योजनाएं मिली हैं। जिसमें 1426 करोड़ से निर्मित हो रहे हिमाचल हिमाचल प्रदेश के पहला ग्रीन कॉरिडर पांवटा साहिब-शिलाई, कालका-शिमला फोरलेन, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 282 करोड़ का बजट जारी करना। हरियाणा के जगाधरी से पांवटा साहिब-कालाअंब तथा देहरादून से पांवटा साहिब के लिए रेल मार्ग की मांग उठाई।

चूड़धार के लिए रोपवे स्वीकृत करवाया, बीबीएन में मेडिकल डिवाइस पार्क, आईआईएम को 390 करोड़, 7.50 करोड़ से माजरा स्पोर्ट्स हॉस्टल में एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान, 7000 करोड़ से निर्मित होने वाले श्री रेणुका जी बांध परियोजना का शिलान्यास, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन, पिंजोर-नालागढ़ फोरलेन, पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच को फोरलेन की स्वीकृति, नाहन-कुमारहट्टी एनएच को डबल करने के लिए स्वीकृति, अपर शिमला को टनल बनाकर जोड़ना, किसानों की नकदी फसलों के मुद्दे को उठाया।

शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र में समान सांसद निधि वितरित की। कोविड की स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज को 50 लाख रुपए जारी करवाए। सांसद ने 5 साल में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत अनेक योजनाओं को गिनवाया। सांसद सुरेश कश्यप ने कह कि केंद्र सरकार की 10 साल की विकास योजना के दम पर वह जनता से वोट मांगने जाएंगे। 2019 में जहां 3 लाख वोटो से जीत हुई थी, इस बार जीत का आंकड़ा और अधिक होगा।