सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला से अमृतसर फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी
HNN/ शिमला
सांसद सुरेश कश्यप ने आज शिमला से अमृतसर नियमित रूप से चलने वाली फ्लाइट को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फ्लाइट पिछले दिनों शुरू हो चुकी है। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जल्द ही इस हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कि इस फ्लाइट की 50 फीसदी सीटों पर उपदान है, जिनका प्रति सीट किराया 1999 रुपए है, जबकि बाकी पर यह दोगुना है। यह विमान 43 सीटर है।
कश्यप ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि दिल्ली से शिमला फ्लाइट के बाद अब अमृतसर शिमला फ्लाइट भी शुरू हो गई है। इससे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।