Loading...

साइबर अपराधिओं ने सीएम सुक्खू के नाम बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

Ankita 24 Mar 2023 Edited 24 Mar 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। शातिर आए दिन किसी न किसी बड़े व्यक्ति का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधियों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम पर फर्जी फेसबुक खाता बनाया हैं। इसके बाद शातिर सोशल मीडिया पर सीएम सुक्खू के नाम से पैसे मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद फेसबुक पर लोगों से अपील की है कि वे इस फर्जी खाते को नजर अंदाज कर इन शातिरों के झांसे में न आएं। बता दें शातिरों द्वारा एक व्यक्ति से उसका गूगल पे नंबर मांगा जा रहा है। चैट में देखा जा सकता है कि सीएम सुक्खू के नाम पर पहले हाय का मैसेज आता है जिसके बाद पूछा जाता है कि कैसे हो? वहीं, दूसरी तरफ से रिप्लाई जाता है कि फाइन सर।

शातिर फिर पूछता है कि कहां हो? इस पर व्यक्ति कहता है कि घर पर हूं। फिर शातिर मैसेज करता है कि तुमसे एक काम है। शातिर सीएम के नाम को यूज कर कहता है कि मेरे अकाउंट में कुछ प्रॉबलम आ गई है। जिस वजह से मेरा एक दोस्त मुझे 20 हजार रुपए सेंड नहीं कर पा रहा है।

ऐसे में शातिर व्यक्ति से उसका गूगल पे और फोने पे नंबर मांगता है, ये कहकर कि तुम्हारे अकाउंट में सेंड करता हूं। जिसके बाद व्यक्ति को पता चल जाता है कि ये को फेक अकांउट है। जिसके बाद वह रिप्लाई करता है ओएमजी। मुख्यमंत्री के फर्जी खातों को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है।

उधर, साइबर सेल शिमला एएसपी भूपेंद्र नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी ने सीएम सुक्खू के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। शातिर आजकल ठगी के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी करना भी इन्हीं में से एक है।