Loading...

साई विजन में कल से शुरू होगी जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप

PARUL • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भरेड़ी में 26 से 28 अप्रैल तक बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इस चैंपियनशिप का आयोजन साई विजन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी में होगा।

इस 45वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल की चैंपियनशिप के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस प्रतियोगिता में लगभग 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें अंडर 19 वर्ष के लड़के एवं लड़कियों की लगभग 28 से 30 टीमें भाग लेंगी।

3 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के प्रधान मनीष शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।