सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग का भी लिया जायजा
HNN/ ऊना
चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप उपचुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अपने दौर में मतगणना केंद्रों में समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें, डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट मशीनों की बीईएल इंजीनियरों द्वारा की जा रही कमीशनिंग का भी जायजा लिया व ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।
कार्यवाही में गगवाल में दो अलग-अलग स्थानों पर 4.44 करोड़ मिलिलीटर अवैध शराब लाहण, उलैहड़ियां में 3 करोड़ मिलिलीटर, त्यौड़ा में 2.60 करोड़ मिलिलीटर अवैध शराब, बसंतपुर में 2 करोड़ मिलिलीटर अवैध शराब, मीलवां में 6 करोड़ मिलिलीटर अवैध शराब, खानपुर में 1 करोड़ मिलिलीटर अवैध शराब व भदरोया में 50 लाख मिलिलीटर अवैध शराब लाहण, जोकि भूमिगत टैंक, ड्रमों व लाखों मिलिलीटर क्षमता के पोलीबैग्स तथा कैनियों में रखा हुआ था, को नष्ट कर दिया गया।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग आयुक्त शिमला ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान 12.30 करोड़ मिलिलीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया है। जिसकी कीमत 1.23 करोड़ रुपए है।