लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साहित्य का दीनदयाल वर्मा को मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी ने किया सम्मानित

PARUL | 16 नवंबर 2023 at 8:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

सिरमौर निवासी लेखक दीन दयाल वर्मा को ऑनरेरी डारेक्टरेट अवार्ड मिलने पर ऑल हिमाचल मुस्लिम वैलफेयर सोसाईटी ने उन्हें नाहन में सम्मानित किया। ऑल हिमाचल मुस्लिम वैलफेयर सोसाईटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान व एडवोकेट शकील अहमद शेख वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि साहित्य लेखक दीन दयाल वर्मा ने नाहन, जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है जो समस्त नाहन वासियों के लिए एक बड़े गर्व की बात है।

वरिष्ठ हिंदी लेखक कवि दीन दयाल वर्मा को भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमैन्ट प्रोटैक्शन मिशन ने ऑनरेरी डायरेक्टरेट अवार्ड देकर सम्मानित करना हम सब प्रदेशवासियों के लिए अति प्रसन्नता व गौरव की बात है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस काव्य संग्रह में लेखक दीन दयाल वर्मा ने 414 कविताएं व एक कहानी सभी प्राकृतिक प्रेम व पर्यावरण जागरुकता पर रची गई है यह और भी अति गर्व की बात है कि इस पुस्तक को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने भी पीएचडी शोध कार्य के लिए चयनित किया जाना अत्यधिक प्रशंसनीय बात है।

दीन दयाल वर्मा की इस अति प्रशंसनीय उपलब्धी के लिए ऑल हिमाचल मुस्लिम वैलफेयर सोसाईटी ने टोपी व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लेखक की धर्म पत्नी मीरा वर्मा भी उपस्थित रही। दीन दयाल वर्मा की इस उपलब्धी पर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक विभाग की ओर से अधिकृत वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरमैन्ट कमीशन का दीन दयाल वर्मा को आजीवन सदस्य भी नामित किया गया है।

सम्मानित मौके पर दीन दयाल वर्मा ने नसीम दीदान व एडवोकेट शकील अहमद को उनके द्वारा लिखित पुस्तकों प्रकृति पन्नों से काव्य संग्रह एवं जंगली क्वार्टर उपन्यास की एक-एक प्रतिलिपि भेंट की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]