कांग्रेस ने चार नगर निगमों के लिए उम्मीदवार उतारे, नामांकन में भी दिखा चुनावी जोश
Himachalnow / शिमला
हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन नगर निगम के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्यभर में नामांकन प्रक्रिया भी तेज हो गई है और दूसरे दिन कुल 535 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक जबकि हमीरपुर में सबसे कम नामांकन दर्ज किए गए हैं।
शिमला
हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में हिमाचल कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति ने धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन नगर निगम के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने शहरी निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के संकेत दे दिए हैं।धर्मशाला नगर निगम में वार्ड नंबर-1 से हिमांशी, वार्ड-2 से अशोक पठानिया, वार्ड-3 से सुदर्शन कुमारी, वार्ड-7 से शिवानी भारद्वाज, वार्ड-8 से रानी देवी, वार्ड-14 से अनोज बिष्ट और वार्ड-17 से सुरेश कुमार को मैदान में उतारा गया है।
मंडी नगर निगम में कांग्रेस ने वार्ड-2 पुरानी मंडी से रेखा, वार्ड-3 से नीलम शर्मा, वार्ड-5 मंगवाई से रजनी चंद्रा, वार्ड-8 पैलेस-1 से नीम दासी, वार्ड-10 से सुषमा, वार्ड-11 से गौरव शर्मा, वार्ड-13 से गीतांजलि शर्मा और वार्ड-14 बेहना से धन देव को उम्मीदवार बनाया है।पालमपुर नगर निगम के लिए वार्ड-1 लोहना से इंद्र पाल, वार्ड-2 उपरला पालमपुर से राधा सूद, वार्ड-3 खास पालमपुर से रंजीत कौर, वार्ड-4 ऐमा से शैलजा चौहान, वार्ड-5 सुघर से रविंदर कुमार, वार्ड-6 घुग्गर से कविता मिन्हास, वार्ड-7 बिंद्राबन से सविता राठौर, वार्ड-8 खलेट से रितेश ठाकुर, वार्ड-9 चौकी से कमलेश कुमारी, वार्ड-10 मरंडा से नीलम मलिक, वार्ड-11 राजपुर से प्रमिला देवी, वार्ड-12 घुग्गर टांडा से निशा देवी (डिंपल), वार्ड-13 टांडा से अर्चना, वार्ड-14 बनुरी से अनीता देवी और वार्ड-15 भरमाट से राज कुमार को टिकट दिया गया है।
सोलन नगर निगम में वार्ड-1 से अर्चना ठाकुर, वार्ड-2 से सुनील कुमार साहनी, वार्ड-3 से रजत थापा, वार्ड-4 से संगीता ठाकुर, वार्ड-7 से पूजा तंवर, वार्ड-8 से पूनम ग्रोवर, वार्ड-9 से मीनाक्षी शर्मा, वार्ड-10 से अंकुश सूद, वार्ड-12 से ईश्वर दत्त, वार्ड-13 से नरेंद्र कुमार, वार्ड-14 से सुलक्षणा, वार्ड-15 से विनय भागनल, वार्ड-16 से अनीता कुमारी और वार्ड-17 से अरुणा ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।उधर, राज्य में नामांकन प्रक्रिया भी रफ्तार पकड़ चुकी है। नामांकन के दूसरे दिन प्रदेश भर में कुल 535 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 98 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 27 नामांकन दर्ज किए गए।
जिलावार आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में 36, चंबा में 39, हमीरपुर में 27, कांगड़ा में 98, कुल्लू में 32, मंडी में 77, शिमला में 63, सिरमौर में 44, सोलन में 76 और ऊना में 43 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 2 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, जिसके बाद चुनावी तस्वीर और भी साफ हो जाएगी।