Loading...

सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू इतने अप्रैल को यहां होगा कैंपस इंटरव्यू…..

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू दिनांक 10 अप्रैल को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र. एवं दिनांक 11-04-2023 उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी बिलासपुर हि. प्र. में 10.30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं ,बाहरवीं, पास तथा मासिक मानदेय 16,000 रुपए से लेकर 18,500 रुपए होगा।

उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एवं वजन 54 किलोग्राम होना चाहिए। 21-37 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र. एवं 11 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी बिलासपुर हि. प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए एस.आई.एस सिक्योरिटी, बिलासपुर के अधिकारी के मोबाईल नं0 8558062252 पर संपर्क कर सकते है।