Loading...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए यहां होगा इंटरव्यू…

Ankita • 5 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए 08 से 12 जुलाई तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड वीपीओ झबोला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए 8 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय ठियोग, 9 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय कुमारसैन, 10 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय सुन्नी, 11 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय मशोबरा और 12 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय रामपुर में प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक होनी चाहिए। आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष के मध्य, वजन 54 से 95 किलो ग्राम तथा लंबाई 168 सेंमी या उससे अधिक होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हों, इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है।